logo

500 रुपये नहीं मिले तो महिला ने बीच सड़क खुदकुशी का किया प्रयास, ब्लेड से काटा गला

patna_mahila.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
पटना में स्मैक के लिए 500 रुपए नहीं मिलने से एक महिला बैखला गई। महिला ने बीच सड़क पर ही ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि गला काटने की स्थिति में ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने अपने पैसे से उसकी इलाज करायी। चिकित्सकों ने स्टिच कर खून के बहाव को रोक दिया और फिर उसे घर जाने की इजाजत दे दी।


पति से हुआ था झगड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला विवाहित है। उसका एक बच्चा भी है। महिला का पति नशे का आदी है और आए दिन घर बदलता रहता है। महिला का उसके पति से झगड़ा हुआ था क्योंकि महिला ने पति से दूध के पैसे मांगे थे लेकिन उसने नहीं दिया। पति समझा की वह स्मैक के लिए पैसे मांग रही है। इसी बात को लेकर वह मायके में रह रही थी। महिला ने स्मैक के लिए मायके वालों से 500 रुपये मांगे, लेकिन किसी ने नहीं दिया। इसके बाद वह मायका से निकली और ब्लेड खरीदकर मुरलीचक इलाके में ही अपने गले को जख्मी कर लिया। खून निकलने के कारण वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।


पहले भी खुदकुशी की कर चुकी है कोशिश
विवाहिता का मायका मुरलीचक और ससुराल गर्भूचक में है।थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को काफी दिनों से नशे की लत है। नशे के लिए वह पहले भी धारदार हथियार से हाथ की नस को काट कर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। पति भी नशेड़ी है। उन्होंने बताया कि उसने खुद ही ब्लेड से अपना गला काट लिया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Bihar newsCrime news